शिमला। जिले में बुधवार दोपहर को दुःखद (Sad) हादसा (Accident) पेश आया है। यहां चलती बस पर बड़ा पत्थर गिरने 2 महिलाओं की मौत (Death) और 15 लोग घायल (Injured) हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर है। हादसा शिमला के रामपुर से 30 किलोमीटर दूर बिथल में काली मिट्टी में हुआ है।

बिथल काली मिट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरा। इस दौरान यहां से जा रही निजी बस इसकी चपेट में आ गई। पत्थर बस की छत तोड़ते हुए सीधे अंदर घुस गया। इससे 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 15 यात्री घायल हो गए। मृतक महिलाओं की शिनाख्त लक्ष्मी विरानी निवासी जलगांव (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। दूसरी नेपाली मूल की है। घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की छत तोड़कर पत्थर अंदर घुस गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद एनएच पर लंबा जाम लग गया।

Leave A Reply

Exit mobile version