Close Menu
    What's Hot

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026

    6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)

    November 24, 2026

    Mala Bhagti ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया प्रदेश का नाम

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • 11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • Mala Bhagti ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया प्रदेश का नाम
    • High Court ने गगल एयरपोर्ट के प्रभावितों की याचिका की खारिज
    • #Sad : लडभड़ोल में खाई में गिरी कार, 6 युवकों की मौ*त
    • Chamba के चरस तस्कर को लुधियाना में 10 साल की सजा
    • छह लाख के जापानी फल लेकर भागे दो युवक Arrest
    • विवेकानंद केंद्र प्रश्नोत्तरी (Quiz) प्रतियोगिता करवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, November 25
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»Medical कॉलेज टांडा और नेरचौक में लगेंगी पैट स्कैन मशीनें
    शिमला

    Medical कॉलेज टांडा और नेरचौक में लगेंगी पैट स्कैन मशीनें

    सीएम सुक्खू ने ₹ 300 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश
    ravinderBy ravinderAugust 17, 20265 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। मेडिकल (Medical) कॉलेज (College) टांडा और नेरचौक में पैट स्कैन मशीनें लगेंगी। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने सोमवार को शिमला हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की बैठक (Meeting) की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरणों और मशीनरी की खरीद एवं स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि उन्नत चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लोगों को जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने निदान सेवाओं को मजबूत करने के लिए इस साल के अंत तक मेडिकल कॉलेजों में ऑटोमेटेड लेबोरेटरी सिस्टम स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

    उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी की जा चुकी हैं। इनमें चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए 75 करोड़ रुपये का ट्रैक-आधारित इंटीग्रेटेड टोटल लैब ऑटोमेशन सिस्टम, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नेरचौक और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए 50 करोड़ रुपये की पैट स्कैन मशीनें और अटल इन्स्टीच्यूट् ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशियलिटी चमियाना के लिए दो करोड़ रुपये की उच्च क्षमता वाली इकोकार्डियोग्राफी मशीनें शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 13 फुल डिजिटल रेडियोग्राफी मशीनों, मैमोग्राफी तथा अन्य उपकरणों के लिए भी निविदाएं जारी की गई हैं। इसके अलावा डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 3 करोड़ रुपये की ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट, आईजीएमसी शिमला में 5 करोड़ रुपये के 4के लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट और इलेक्ट्रोसर्जिकल स्टेशन, 36 लाख रुपये की इसीजी मशीनें, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स के लिए 13 करोड़ रुपये के उपकरण, आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के अंतर्गत 15 करोड़ रुपये की मशीनरी एवं उपकरण, विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए 100 करोड़ रुपये की दवाइयां एवं औषधियां तथा 30 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपभोग्य एवं सर्जिकल सामान की खरीद भी शामिल है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण में लगभग 83 करोड़ रुपये की अतिरिक्त चिकित्सा मशीनरी और उपकरणों की खरीद के लिए निविदाएं जारी की जाएंगी।

    चंबा मेडिकल कॉलेज में स्किल लैब स्थापित करने के लिए 1.60 करोड़ रुपये की मैनिकिन्स की खरीद एवं स्थापना, अटल इन्स्टीच्यूट् ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशियलिटी चमियाना और टांडा मेडिकल कॉलेज में बाइप्लेन डीएसए मशीनों के लिए 30 करोड़ रुपये, मंडी मेडिकल कॉलेज, आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में बोन मैरो ट्रांसप्लांट एवं एफेरेसिस यूनिट स्थापित करने के लिए 10 करोड़ रुपये शामिल हैं।

    इसके अतिरिक्त कमला नेहरू अस्पताल/आईजीएमसी, शिमला में रोबोटिक सर्जरी के लिए मशीनरी एवं उपकरण और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अंतर्गत तहत एक गायनी यूनिट स्थापित करने के लिए 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी के लिए एनेस्थीसिया उपकरणों पर 3 करोड़ रुपये तथा आईजीएमसी में रेडियोलॉजी और ऑर्थाेपेडिक सर्जरी विभागों के लिए मशीनरी एवं उपकरणों पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण में अटल इन्स्टीच्यूट् ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशियलिटी चमियाना के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के लिए कोलेंजियोस्कोप और इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक लिथोट्रिप्सी सिस्टम की खरीद के लिए 1 करोड़ रुपये, चंबा चिकित्सा महाविद्यालय में मशीनरी एवं उपकरणों के लिए 1.33 करोड़ रुपये, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय के तहत पांच संस्थानों के लिए 256-स्लाइस सीटी स्कैन मशीनों के लिए 20 करोड़ रुपये, आठ संस्थानों के लिए 4डी कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीनों के लिए 6 करोड़ रुपये और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय के तहत पांच संस्थानों के लिए उच्च क्षमता वाली डिजिटल एक्स-रे मशीनों के लिए 3.75 करोड़ रुपये शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने और सभी प्रक्रियाएं बिना किसी अनावश्यक देरी के पूरा करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला अस्पतालों, नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध करवाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि लोगों को अपने घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी संस्थानों में स्वास्थ्य ढांचे का आधुनिकीकरण और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता से न केवल उपचार की गुणवत्ता में सुधार आएगा, बल्कि मरीजों को विशेष उपचार के लिए अपने जिले या राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता भी कम होगी।
    बैठक में मुख्य सचिव केके पंत, प्रधान सचिव देवेश कुमार और एम. सुधा देवी, सचिव आशीष सिंघमार, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleनशा तस्करी के आरोप में 3 युवतियों समेत 5 Arrest
    Next Article 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार (Arrest)
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026

    6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)

    November 24, 2026

    Mala Bhagti ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया प्रदेश का नाम

    November 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,610

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,148

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,102
    Don't Miss
    कांगड़ा

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    By ravinderNovember 25, 202642 Mins Read

    नूरपुर पुलिस ने पंजाब के दो युवकों (Youths) को 11.57 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार…

    6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)

    November 24, 2026

    Mala Bhagti ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया प्रदेश का नाम

    November 21, 2026

    High Court ने गगल एयरपोर्ट के प्रभावितों की याचिका की खारिज

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026

    6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)

    November 24, 2026

    Mala Bhagti ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया प्रदेश का नाम

    November 21, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,610

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,148
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.