Close Menu
    What's Hot

    बज्रेश्वरी घाट में लगेगा Solar पावर प्लांट

    June 2, 2026

    चोरी के आरोप में किरायेदार Arrest

    June 1, 2026

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • बज्रेश्वरी घाट में लगेगा Solar पावर प्लांट
    • चोरी के आरोप में किरायेदार Arrest
    • स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
    • सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
    • मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
    • दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
    • ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
    • पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, June 2
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»IGMC घटना की जांच 24 तक पूर्ण कर करें कार्रवाई
    शिमला

    IGMC घटना की जांच 24 तक पूर्ण कर करें कार्रवाई

    सीएम सुक्खू ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
    ravinderBy ravinderDecember 23, 20252 Views2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। IGMC घटना की जांच 24 दिसबंर तक पूर्ण कर कार्रवाई करें। CM सुक्खू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला और निदेशालय चिकित्सा शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों और IGMC शिमला में 22 दिसंबर को हुई घटना पर विस्तार से चर्चा की गई।
    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, IGMC और निदेशालय चिकित्सा शिक्षा के अधिकारियों से इस घटना से जुड़े सभी तथ्यों के संबंध में पूरी जानकारी ली। CM सुक्खू ने कहा कि हर संस्थान में पेशेवरों का व्यवहार सौम्य और शांत होना चाहिए। इससे व्यक्तित्व के साथ-साथ संस्थान की छवि भी झलकती है।

    IGMC से पढ़ाई करने के बाद चिकित्सकों ने राज्य का नाम देश और विदेश में रौशन किया है। यहां में हुई घटना निंदनीय है। किसी भी संस्थान में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निदेशालय चिकित्सा शिक्षा को सीनियर रेजिडेंसी करने के लिए चिकित्सा महाविद्यालय में आने वाले चिकित्सकों को इंडक्शन ट्रेनिंग प्रदान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सीनियर रेजिडेंसी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

    CM ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विगत तीन वर्षों के दौरान चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्त्वाकांक्षी पहल की हैं। चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को संस्थान और अस्पताल में बेहतर वातावरण प्रदान करने के लिए विश्व स्तरीय मानकों को अपनाया जा रहा है।

    प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को न केवल सुदृढ़ कर रही है, बल्कि इस क्षेत्र में आदर्श राज्य बनने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास और विस्तार पर ₹ तीन हजार करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों में दो दशकों से इस्तेमाल हो रहे पुराने चिकित्सा उपकरणों को नए और अत्याधुनिक उपकरणों से बदला जा रहा है।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने चिकित्सा शिक्षा से संबंधित सुझाव दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव स्वास्थ्य संदीप कदम, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. गोपाल बेरी, एमएस आईजीएमसी डॉ. राहुल राव, अतिरिक्त निदेशक नीरज कुमार गुप्ता और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleManali : देह व्यापार का भंडाफोड़; 3 महिलाएं और 2 पुरुष गिरफ्तार
    Next Article Him ईरा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में कर रहा सहयोग
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    बज्रेश्वरी घाट में लगेगा Solar पावर प्लांट

    June 2, 2026

    चोरी के आरोप में किरायेदार Arrest

    June 1, 2026

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    कांगड़ा

    बज्रेश्वरी घाट में लगेगा Solar पावर प्लांट

    By adminJune 2, 20261252 Mins Read

    कांगड़ा। बज्रेश्वरी घाट में सोलर (Solar) पावर (Power) प्लांट लगेगा। यह निर्णय एसडीएम (SDM) कांगड़ा…

    चोरी के आरोप में किरायेदार Arrest

    June 1, 2026

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    बज्रेश्वरी घाट में लगेगा Solar पावर प्लांट

    June 2, 2026

    चोरी के आरोप में किरायेदार Arrest

    June 1, 2026

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version