शिमला। एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) की तबीयत अचानक बिगड़ी है। वायरल संक्रमण के कारण उन्हें चिकित्सकों (Doctors) ने आराम (Rest) की सलाह दी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के कार्यालय (Office) ने दी है।
कार्यालय की ओर से स्वास्थ्य कारणों से उनकी सोमवार की सभी निर्धारित बैठकें स्थगित कर दी गई हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री किसी से भी नहीं मिलेंगे। वहीं यह स्पष्ट किया गया है कि उनकी हालत सामान्य है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थक और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उनके करीबी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री जल्द अपनी सरकारी गतिविधियों को फिर से शुरू करेंगे।