मंडी। जिले मंडी के धर्मपुर क्षेत्र में दुःखद (Sad) हादसा (Accident) पेश आया है। यहां 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से टाटा सूमो सवार युवक (Youth) की मौत (Death) हो गई है। धर्मपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा शनिवार सुबह मंडी जिले की धर्मपुर तहसील की लगैंहड़ पंचायत के द्रूमण गांव में हुआ है। वहीं मृतक की शिनाख्त मंडप निवासी सुरेंद्र कुमार (40) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने माता-पिता को द्रूमण छोड़ने के लिए घर से निकला था। उसके माता-पिता जनतरी धार के पास मेले में दुकान लगाने के लिए गए थे।
युवक उनको छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान द्रूमण के पास मोड़ से टाटा सूमो खाई में गिर गई। हादसे में युवक गाड़ी से छिटक कर चट्टानों पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके की तरफ दौड़े और युवक को खाई से निकाला। मगर तब तक उसकी मौत हो गई थी। युवक के शव को मंडप सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।