कुल्लू। यह बेहद दुःखद (Sad) है कि प्रदेश में न तो बारिश (Rain) का दौर थम रहा है और न ही मुसीबत का। इसी कड़ी में प्रदेश को प्राकृतिक आपदा (Disaster) एक और बड़ा जख्म दिया है। अब भू-स्खलन (landslide) से 2 मकान (House) ध्वस्त हो गए हैं। इस आपदा में 5 की मौत हो गई है। वहीं, 3 लोग घायल हुए हैं।
ये सभी 8 लोग मलबे में दब गए थे। 3 को बचाने में बचाव दल सफल रहा, मगर 5 के शव मिले। प्राकृतिक आपदा का कहर कुल्लू के निरमंड की घाटू पंचायत के शर्मानी गांव में बरपा है। यहां सोमवार देर रात भू-स्खलन हुआ।
इस प्राकृतिक आपदा का शिकार एक ही परिवार के सदस्य हुए हैं। आपदा में 2 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। खतरे को दखते हुए प्रशासन ने गांव के 3 अन्य घरों को भी खाली करवाया गया।