Close Menu
    What's Hot

    Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

    June 21, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)

    June 20, 2026

    Sad : छत से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत
    • आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)
    • Sad : छत से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत
    • नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में
    • खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death
    • 4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार
    • CM ने पुनर्विकसित फव्वारा चौक व ई-बस चार्जिंग डिपो का किया उद्घाटन
    • Good news: असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर निकली भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, June 22
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»ढोंगी बाबा Business Man से उड़ा ले गए ₹ पौने दो लाख
    मंडी

    ढोंगी बाबा Business Man से उड़ा ले गए ₹ पौने दो लाख

    पुलिस ने कुछ ही घटों में रुपयों सहित पकड़े
    adminBy adminJuly 9, 2024227 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    मंडी। जिले के गोहर उपमंडल की चैलचौक पंचायत के काफलू गांव (Village) में के तहत आने वाले चैलचौक कस्बे (town) में चिकन (chicken) के थोक विक्रेता (Business Man) पूर्ण चंद से दो बाबाओं ने 1,61,000 रुपये ऐंठ लिए।

    यूपी नंबर की गाड़ी आए थे

    बताया जा रहा है कि ये ढोंगी यूपी नंबर की गाड़ी यूपी 21 बीसी 3472 में सवार होकर आए थे। उन्होंने चिकन विक्रेता पूर्ण चंद के पास जाकर उसे तिलक लगाया और घर पर जाकर चाय पीने की इच्छा जाहिर की। पूर्ण चंद बाबाओं का आदर सत्कार करते हुए उन्हें अपने घर ले गया। इसके बाद बाबा लोग जो-जो बोलते रहे पुर्ण चंद वैसा ही करता रहा। चाय पीने और खाना खाने के बाद बाबाओं ने पूर्ण चंद से कुछ पैसों की मांग की। पूर्ण चंद ने 1100 रुपये जेब से निकाले और बाबाओं को दे दिए। बाबा बोले कि ये तो बहुत कम है तो पूर्ण चंद ने 11 हजार रुपये दे दिए। उसके बाद कुछ और पैसे की मांग की तो पूर्ण चंद ने 50 हजार रुपये और निकाले और बाबाओं को दे दिए। बाबाओं ने कहा कि हमें और पैसे दो नहीं तुम्हारे यहां समाधि लगा कर बैठ जाएंगे। ऐसा सुनने के बाद पूर्ण चंद ने उन्हें घर से 1 लाख रुपये और निकाल कर दे दिए।

    बेटी का मकान बनवाने के लिए बैंक से 2 लाख निकाले थे

    पूर्ण चंद ने बताया गत वर्ष आपदा के कारण उसकी बेटी का घर क्षतिग्रस्त हो गया था। बेटी का मकान बनवाने के लिए बैंक से 2 लाख निकाले थे, जिसमें से 1,61,000 हजार रुपये उससे बाबाओं ने ऐंठ लिए। पूर्ण चंद ने बताया कि बाबाओं के जाने के बाद उसे और उसके परिवार वालों को गहरी नींद आने लगी। शाम के वक्त जब नींद खुली तो देखा कि उन्हें 1,61,000 हजार रुपये का चूना लग गया है। पूर्ण चंद ने तुरंत पुलिस स्टेशन गोहर जाकर सारी घटना बताई। गोहर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बाबाओं की गाड़ी की तलाश शुरू की तो गाड़ी सहित 4 बाबे नेरचौक बाजार से धर लिए।

    पुलिस ने बाबाओं से 1 लाख 61 हजार रुपये वापस पूर्ण चंद को दिला दिए

    पुलिस ने बाबाओं से 1 लाख 61 हजार रुपये वापस पूर्ण चंद को दिला दिए। पूर्ण चंद ने बताया कि उसे कुछ पता नहीं चल रहा था कि वह क्या कर रहा है और क्या नहीं। खुद को एक तरह से बाबाओं के वश में पाकर हर वह काम करता गया तो वे कहते गए।

    इस तरह के बाबाओं को अपने घरों में न आने दें

    थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह व पूर्ण चंद ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के बाबाओं को अपने घरों में न आने दें, न ही किसी तरह का पैसा दें और न ही इनकी सेवा करें। ये लोग ठग हैं और किसी भी वेश में आकर लोगों को ठगकर चले जाते हैं। थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह ने बताया कि बाबाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। उनका पूरा पता पुलिस ने अपने पास रख लिया है।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleHoshiyar Singh बोले-जो राजा प्रजा के साथ नहीं, उसे घर बैठना चाहिए
    Next Article देहरा उपचुनाव : 65.42 प्रतिशत हुई Voting
    admin

    Related Posts

    Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

    June 21, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)

    June 20, 2026

    Sad : छत से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    ऊना

    Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

    By ravinderJune 21, 202602 Mins Read

    ऊना। जिले में सड़क (Road) धंसने से जीप (Jeep) खाई में गिर गई है। इस…

    आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)

    June 20, 2026

    Sad : छत से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत

    June 20, 2026

    नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में

    June 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

    June 21, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)

    June 20, 2026

    Sad : छत से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत

    June 20, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version