कुल्लू। जिले के भुंतर में फर्जी पुलिस (Police) कर्मी बनकर लूट रहे 35 साल के युवक (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति से पैसे लूट लिए थे। पीड़ित दिले राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 26 मार्च को भुंतर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोका।
उस व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और डरा-धमकाकर उनसे ₹5,000 की नकदी छीन ली। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने केस (Case) दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी मोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जो कुल्लू के ढालपुर का रहने वाला है। पुलिस पीड़ित से छीनी गई नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी को बरामद करने में जुट गई है।

