Close Menu
    What's Hot

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
    • सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
    • मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
    • दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
    • ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
    • पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
    • युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया Share
    • चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, May 29
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नौर»सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
    किन्नौर

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    प्रदेश सरकार ने पर्यटन महत्व के क्षेत्र में लैंड यूज किया फ्रीज
    ravinderBy ravinderMay 28, 20260 Views2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    किन्नौर। अब जिले के सांगला-कामरू विशेष क्षेत्र में भवन निर्माण बिना Permission (मंजूरी) और नक्शा पास करवाए नहीं होगा। राज्य सरकार (State Government) ने पर्यटन महत्व के इस क्षेत्र में लैंड यूज (Landuse) को फ्रीज कर दिया है।

    इसके बारे में पिछली कैबिनेट (Cabinet) में फैसला लिया गया है। हालांकि यहां स्पेशल एरिया का गठन प्रदेश सरकार ने 6 मार्च, 2017 को किया था। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एक्ट, 1977 की धारा 66 के तहत जारी की गई थी।

    इसके साथ ही सरकार ने स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी सांगला-कामरू का गठन भी 6 मार्च, 2017 को किया, लेकिन भवन निर्माण गतिविधियों को उस तरह से रेगुलेट नहीं किया जा सका। अब इस स्पेशल एरिया में नियोजित विकास, निर्माण नियंत्रण, पर्यटन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य के लिए यहां लैंड यूज को फ्रीज किया गया है, ताकि बेतरतीब निर्माण न हो।

    इसमें सांगला, कामरू, छितकुल सहित कई पंचायत और राजस्व मोहालों में अब भवन निर्माण बंदिशें लग गई हैं। सांगला घाटी और ऐतिहासिक कामरू किला प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी विशेष पहचान रखता है। प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत के कारण यह क्षेत्र पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुका है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। सांगला घाटी, जिसे बास्पा घाटी भी कहा जाता है।

    यह किन्नौर की सबसे सुंदर घाटियों में शामिल है। बास्पा नदी के किनारे बसे इस क्षेत्र की पहचान सेब बागानों, पारंपरिक किन्नौरी संस्कृति और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों से जुड़ी है। सांगला से चितकुल और कामरू जैसे प्रसिद्ध स्थल भी जुड़े हुए हैं। कामरू किला जिले की ऐतिहासिक धरोहर है।सांगला से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित यह किला कभी बुशहर रियासत की प्राचीन राजधानी रहा है।

    पारंपरिक किन्नौरी और तिब्बती शैली में बने इस किले में लकड़ी और पत्थर की अनूठी वास्तुकला देखने को मिलती है। कामरू किले में स्थित माता कामाख्या देवी मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां स्थापित देवी की प्रतिमा असम से लाई गई थी। बुशहर रियासत के राजाओं का राजतिलक भी इसी किले में किया जाता था। इस कारण इस क्षेत्र को स्पेशल एरिया बनाया गया था।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleमां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
    Next Article स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    सिरमौर

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    By ravinderMay 29, 202612 Mins Read

    नाहन। स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे (Child) की मौत (Death) हो गई…

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version