Close Menu
    What's Hot

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
    • Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार
    • 11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)
    • शिक्षा-स्वास्थ्य State Government की सर्वोच्च प्राथमिकताएं
    • छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
    • CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
    • परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 14
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»RS Bali बन सकते हैं कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष
    कांगड़ा

    RS Bali बन सकते हैं कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष

    सियासी गलियारों में ताजपोशी की चर्चाएं हुईं तेज
    ravinderBy ravinderOctober 18, 2025Updated:October 18, 2025183 Views2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    कांगड़ा। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली (RS Bali) कांग्रेस (Congress) के प्रदेशाध्‍यक्ष बन सकते हैं। सियासी गलियारों में उनकी ताजपोशी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर दिल्ली से लेकर शिमला तक राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है।

    वर्तमान में संगठनात्मक फेरबदल की जरूरत के बीच कई वरिष्ठ और युवा नेताओं के नाम रेस में चल रहे हैं। हालांकि इन सब में मजबूत दावेदार के रूप में नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली का नाम सामने आ रहा है। आरएस बाली पूर्व परिवहन मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता विकास पुरुष जीएस बाली के पुत्र हैं। उनकी युवा नेतृत्व क्षमता और संगठन में गहरी पैठ उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए सर्वोच्च उम्मीदवार बनाती है।

    आरएस बाली को युवा चेहरा और कांगड़ा से होने का फायदा मिल सकता है। हालांकि हाईकमान के सामने अन्य चेहरे भी हैं। अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का नाम भी चल रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की भी कुछ नेताओं से काफी करीबियां भी हैं। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधने के लिए हाईकमान इन नामों पर भी गंभीरता से विचार कर रही है। वर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी एक धड़ा पंचायत चुनाव के मद्देनजर एक और मौका देने की पैरवी कर रहा है।

    कांग्रेस हाईकमान इस अहम फैसले को लेने से पहले राज्य के राजनीतिक समीकरणों, जातीय संतुलन और आगामी चुनावों की रणनीति पर गहराई से विचार कर रहा है। आरएस बाली की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनकी निकटता है। उनके पक्ष में जा रही है। यह भी चर्चा है कि कांग्रेस का एक वर्ग कांगड़ा जैसे बड़े जिले से एक युवा और ऊर्जावान चेहरे को अध्यक्ष बनाकर मैदानी इलाकों में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
    पिछले कुछ समय में आरएस बाली की सक्रियता और विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में उनकी भूमिका ने भी इन अटकलों को और बल दिया है।

    वह पहले भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। दिवाली से पहले नए अध्यक्ष की ताजपोशी की प्रबल संभावना है, जिससे पार्टी को संगठनात्मक गति मिल सके। हालांकि हाईकमान का अंतिम निर्णय हिमाचल कांग्रेस की आगामी राजनीतिक दिशा तय करेगा।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleदाड़ी मेला Ground में हुआ ग्रामीण स्वाद महोत्सव
    Next Article पंचायत प्रधान ने 13 साल की बच्ची से किया Rape
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,100
    Don't Miss
    सोलन

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    By ravinderOctober 13, 202612 Mins Read

    सोलन। बद्दी (Baddi) के धखनुमाजरा गांव में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला (Case)…

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026

    बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version