आशुतोष। बैजनाथ
कांगड़ा जिले के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के लिए बुधवार को बैजनाथ (Baijnath) से पोलिंग पार्टी (Polling party) बड़ा भंगाल के लिए रवाना हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा (DC kangra) हेमराज बैरवा ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन विभाग को कांगड़ा जिला के 20-बैजनाथ (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 99-बड़ा भंगाल, जिसमें कुल 469 मतदाता पंजीकृत हैं। इसके लिए सहायक मतदान केंद्र (ऑक्सिलरी पोलिंग स्टेशन) बनाने की मंजूरी दी गई है।
कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 पोलिंग बूथ और एक सहायक मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। कांगड़ा जिले के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में पोलिंग बूथ स्थापित करने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के 99-बड़ा भंगाल का मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्थित बीड़ में है, जहां अब 310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत इस मतदान केंद्र के लिए सहायक मतदान केंद्र राजकीय उच्च पाठशाला बड़ा भंगाल 99-क-बड़ा भंगाल बनाया गया है, जहां 159 मतदाता मतदान करेंगे।
Breaking News
- 7-8 November को मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक
- 10.74 ग्राम चिट्टे के साथ Bus में सवार 2 युवक गिरफ्तार
- टिक्कर-नावर में दर्दनाक Accident, मां-बेटे समेत 5 म*रे
- नशा तस्कर की ₹48.30 लाख की Property जब्त
- Car सवार दो युवक 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
- LSD ड्रग बरामदगी केस में दो आरोपी गिरफ्तार
- 16 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक Arrest
- हाईटेंशन Line की चपेट में आया 22 वर्षीय मजदूर, मौत
Sunday, November 8

