कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा के चार मनोनीत पार्षदों संजीव गुप्ता, कर्ण शर्मा, अनिल कुमार और राकेश महाजन को बुधवार को पद एवं गाेपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह मिनी सचिवालय कांगड़ा के तहसील परिसर हॉल में हुआ। पार्षदों को एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने शपथ दिलाई। पार्षदों ने कहा कि वे अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहेंगे। वे कभी भी किसी गलत फैसले का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वे उसे ईमानदारी से निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
मनोनित पार्षदों काे पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, अजय वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर सिंह नागु, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, अशाेक हिमाचली, नगर परिषद अध्यक्ष रेणू शर्मा, उपाध्यक्ष राज कुमारी, पार्षद सुमन वर्मा, पार्षद आशाेक शर्मा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकाेटिया ने कहा कि इससे पहले मनोनित सदस्य भाजपा समर्थित थे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस समर्थित लोगों को मौका दिया गया है। शपथ ग्रहण के बाद नगर परिषद कांगड़ा के मनोनीत सदस्यों ने कांगड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया के साथ पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली से शिष्टाचार भेंट की।