Close Menu
    What's Hot

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी
    • 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार
    • Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत
    • चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
    • 175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest
    • बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर
    • Forest Economy की ₹22,600 करोड़ की क्षमता का होगा दोहन
    • Duty के दौरान कांगड़ा के वीर जवान का निधन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 31
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»विधायक ने 10 लाख से बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया शुभारंभ
    कांगड़ा

    विधायक ने 10 लाख से बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया शुभारंभ

    adminBy adminOctober 7, 20232 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शाहपुर। प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए कृतसंकल्प है। इससे युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के वार्षिक दीक्षांत समारोह में कहे। वह समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समारोह न केवल प्रमाणपत्र प्रदान करने, बल्कि मानवीय मूल्यों को विकसित करने और छात्रों को वास्तविक जीवन में कौशल प्रदान करने में एक संस्थान की भूमिका को याद करने का ऐतिहासिक मौका होता है।

    विधायक ने कहा कि यह संस्थान बहुत पुराना है। हजारों प्रशिक्षु यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट सेल को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार के ज्यादा मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान के भवन और आधुनिक वर्कशॉप के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है। केवल पठानिया ने कहा कि शीघ्र ही आईटीआई की बिजली की समस्या में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए यह गौरव के क्षण हैं। उन्होंने बच्चों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आईटीआई और एटीसी परिसर में 4 फ्लड लाइट लगाने की घोषणा की।

    आईटीआई और आईएमसी स्टाफ ने आपदा राहत के लिए एक लाख का चेक भेजा किया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। विधायक ने 10 लाख से बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने आईटीआई में दो नए ट्रेड टेक्नीशियन मेक्ट्रोनिक्स (दो वर्ष) और आईओटी स्मार्ट सिटी (एक वर्ष) का विधिवत शुभारंभ भी किया। उन्होंने अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स बेसिक इलेक्ट्रिकल और बेसिक ऑटोमोबाइल की शुरुआत भी की। संस्थान के प्रधानाचार्य ई. चौन सिंह राणा ने मुख्यातिथि और अन्य मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।

    संस्थान के प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रधान सुरजीत राणा ने कहा कि यह संस्थान प्रदेश का सबसे पुराना है। 1962 में दो ट्रेड से शुरू हई। अब 30 ट्रेडों में लगभग 1470 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रदीप बलोरिया और अश्विनी चौधरी ने भी विचार रखे। ग्रुप अनुदेशक मनोज सिंह ने मंच संचालन किया।

    इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. रवि शर्मा, बीएमओ शाहपुर विक्रम कटोच, बीडीओ कंवर सिंह, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग, अमित डोगरा सुभाष शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल जरयाल, शमसेर चौधरी, रवि राणा, अजय समयाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सरिता सैनी, डीडी शर्मा, अश्वनी चौधरी, जिप सदस्य रितिका शर्मा और नीना ठाकुर, सुशील शर्मा, विनय, वरयाम सिंह, विभिन्न पंचायतों के प्रधान बीडीसी सदस्य, नप शाहपुर के उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, संस्थान का समस्त स्टाफ, बच्चों के अभिवावक, बच्चे और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News कांगड़ा समाचार हिमाचल हिमाचल प्रदेश
    Previous Articleजिला परिषद कर्मचारियों के समर्थन में उतरे प्रधान
    Next Article मटौर में बही भागवत ज्ञान की बयार, ब्रज भूषण शास्त्री ने श्रद्धालु किए निहाल
    admin

    Related Posts

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    चंबा

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    By ravinderAugust 30, 202602 Mins Read

    चंबा की बरौर पंचायत में जमीनी विवाद (Land Dispute) को लेकर दो परिवारों में खूनी…

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version