Close Menu
    What's Hot

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी
    • 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार
    • Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत
    • चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
    • 175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest
    • बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर
    • Forest Economy की ₹22,600 करोड़ की क्षमता का होगा दोहन
    • Duty के दौरान कांगड़ा के वीर जवान का निधन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 31
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में किया जाएगा विकसित: पठानिया
    कांगड़ा

    हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में किया जाएगा विकसित: पठानिया

    adminBy adminSeptember 14, 20236 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram
    Kewal Singh Pathania

    शाहपुर। यहां के उपयुक्त प्रौद्योगिक केंद्र संस्थान में ओजोन परत संरक्षण को लेकर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर मुख्यातिथि विधायक केवल सिंह पठानिया ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। ओजोन परत संरक्षण के लिए आमजन तथा बच्चों जागरूक करना जरूरी है। शाहपुर में इस तरह का यह पहला आयोजन है। उपयुक्त प्रौद्योगिक केंद्र संस्थान इसके लिए बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्रियों के निर्माण और इस्तेमाल पर नियंत्रण रखना जरूरी है, जिसमें क्लोरोफ्लोरोकार्बन, हैलोजेनेटेड हाइड्रोकार्बन, मिथाइल ब्रोमाइड और नाइट्रस ऑक्साइड आदि का प्रयोग होता है। इससे ओजोन लेयर को क्षति पहुंचती है। वातावरण में अत्यधिक प्रदूषण के कारण भी ओजोन लेयर को नुक्सान होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य को 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं के साथ-साथ आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने राज्य के प्रत्येक जिले में दो-दो ग्राम पंचायतों को पायलट आधार पर हरित पंचायत के रूप में विकसित करने की रूपरेखा तैयार की है। इन पंचायतों में 500 किलोवॉट से लेकर एक मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।


    उन्होंने कहा कि साइंस कांग्रेस की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाएं। बच्चों में विज्ञान के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएं तथा उपयुक्त प्रौद्योगिक केंद्र एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए और उसमें शाहपुर के अधिक से अधिक स्कूलों के शिक्षाविदों को जोड़ें। केंद्र के प्रभारी एवं वैज्ञानिक रवि शर्मा ने ओजोन परत के संरक्षण बारे पावर पॉइंट से बताया। उन्होंने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों बारे भी जानकारी दी। वहीं विधायक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश पर यह संस्थान अपनी गतिविधियों को और अधिक बढ़ाएगा। वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र की गतिविधियों की जानकारी विधायक को दी। सहायक वैज्ञानिक रेणु, विज्ञान केंद्र पालमपुर से रामस्वरूप, शाहपुर कॉलेज के प्रो. नीरज मारवाह और अंकित टंडन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में 150 विद्यार्थियों तथा शिक्षविदों ने भाग लिया। इस दौरान पेंटिग और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। केवल पठानिया ने एटीसी परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। एसडीएम शाहपुर करतार चंद, आईएमसी अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रधान सुरजीत राणा, नप शाहपुर की अध्यक्ष उषा शर्मा, उपाधयक्ष विजय गुलेरिया, अधिशासी अभियंता विद्युत अमन चौधरी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, प्रधानाचार्य अनिल जरयाल, शमसेर , रवि राणा, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर चौन सिंह, डीडी शर्मा, प्रधान सिहवां अजय बबली, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी विनय सहित विभिन्न गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

    Featured himachal hindi news himachal news Top News कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
    Previous Articleसीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के इग्जाम फॉर्मेट में किए बदलाव
    Next Article प्रकृति कौंडल बनीं आपना कांगड़ा एंटरटेनमेंट चैनल की ब्रांड एंबेसडर
    admin

    Related Posts

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    चंबा

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    By ravinderAugust 30, 202602 Mins Read

    चंबा की बरौर पंचायत में जमीनी विवाद (Land Dispute) को लेकर दो परिवारों में खूनी…

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version