गगल (कांगड़ा)। गगल में एक घर से हेरोइन जब्त की गई है। इस केस में गगल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय कांगड़ा की सुरक्षा शाखा के पुलिस कर्मियों ने शुभम उर्फ शिवा नाम के युवक (23) के घर पर छापा मारकर नशे की खेप पकड़ी है।
आरोपी शुभम उर्फ शिवा कई लोगों को ड्रग्स बेच रहा था। उसके नाम के खिलाफ कई शिकायतें थीं। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने शिवा के घर पर छापा मारा। छापेमारी में दो स्वतंत्र गवाह भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से 6.98 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।
एसपी कार्यालय की सुरक्षा शाखा के प्रभारी एएसआई जितेंद्र कुमार ने इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया। गगल पुलिस भी इसमें शामिल रही। पुलिस ने केस मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।