गगल (कांगड़ा)। गगल में धर्मशाला रोड पर शुक्रवार सुबह दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं।

घायलों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

यही नहीं, एक कार का चालक फंस गया था। उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गगल थाने के प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

Leave A Reply

Exit mobile version