धर्मशाला। मैक्लोडगंज के पास एक होटल (Hotel) में एक महिला (Woman) पर्यटक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह दिल्ली से कांगड़ा जिले में घुमने आई थी। महिला होटल के कमरे में थी, तभी यह वारदात हुई। आरोपी का नाम शुभम है। वह कांगड़ा का ही रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि शुभम जबरदस्ती उसके कमरे में घुस गया। उस समय वह अकेली थी। आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता दिल्ली की है और वहीं काम करती है। वह अपने तीन दोस्तों के साथ कांगड़ा आई थी। उसके साथ उसके बॉस भी थे। पुलिस के मुताबिक यह ग्रुप पहले ज्वालामुखी गया था। शुभम ने उन्हें वहां बुलाया था। शुभम पीड़िता के बॉस का दोस्त है। ज्वालामुखी में उसका एक होटल है।

दो दिन ज्वालामुखी में रहने के बाद यह ग्रुप 19 जुलाई को धर्मशाला पहुंचा। उन्होंने मैक्लोडगंज के पास एक होटल में चेक इन किया। शुभम भी उनके साथ आया था और उसी होटल में रुका था।
महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रविवार को उसके सभी दोस्त घूमने चले गए। उसकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह होटल में ही रुक गई। पीड़िता ने कहा है कि इस दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद शुभम ने उसे धमकी भी दी।

इसके बाद वह होटल से भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस टीम ने आरोपी को मैक्लोडगंज में पकड़ लिया। ASP कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर बलात्कार और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। पीड़िता के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है, जो उसके साथ धर्मशाला आए थे।

Leave A Reply

Exit mobile version