Close Menu
    What's Hot

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी
    • 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार
    • Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत
    • चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
    • 175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest
    • बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर
    • Forest Economy की ₹22,600 करोड़ की क्षमता का होगा दोहन
    • Duty के दौरान कांगड़ा के वीर जवान का निधन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 30
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण की फिजिबिलिटी रिपोर्ट कमियों के चलते खारिज
    कांगड़ा

    गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण की फिजिबिलिटी रिपोर्ट कमियों के चलते खारिज

    adminBy adminDecember 9, 20236 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram
    Gaggal Airport

    कांगड़ा। गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण की टेक्नो इकॉनोमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट कमियों के चलते पर्यटन विभाग ने खारिज कर दी है। यह रिपोर्ट केंद्र सरकार की एजेंसी वैपकोस ने बनाई थी। इसमें एयरपोर्ट बनाने की लागत करीब 10 हजार करोड़ रुपये बताई गई है। पर्यटन विभाग ने एजेंसी को रिपोर्ट पर फिर से काम करने को कहा है। वहीं अब इस प्रोजेक्ट पर आईआईटी रुडक़ी से राय लेने का निर्णय लिया है।

    वैपकोस की ओर से रिपोर्ट को जमा करने के बाद पर्यटन विभाग में बैठक हुई। विभाग के तकनीकी लोगों ने रिपोर्ट में कई तरह की खामियां निकालीं। ड्राइंग, क्रॉस सेक्शन और प्लान से लेकर कई तकनीकी पहलुओं पर यह रिपोर्ट ग्राउंड की स्थिति से मैच नहीं कर रही है। उस पर इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 10000 करोड़ बताई गई है। प्रदेश सरकार के अपने आकलन के मुताबिक इतना खर्चा यहां नहीं होगा। इस रिपोर्ट के बाद बनने वाली डीपीआर के आधार पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी प्रदेश सरकार ने बात करनी थी। गगल एयरपोर्ट के विस्तार का प्रोजेक्ट ब्राउनफील्ड कैटेगरी का है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भी पैसा लगाएगी। इसके लिए डीपीआर का फिजीबल होना जरूरी है।

    यह प्रोजेक्ट भूमि अधिग्रहण की स्टेज के नजदीक है। प्रदेश सरकार ने डीसी कांगड़ा को आरएंडआर प्लान फाइनल करने को कहा है। प्रोजेक्ट एडीएम कांगड़ा को रजिस्ट्रार लगाया गया है। इसके लिए कमेटी भी बना दी गई है। भूमि अधिग्रहण के साथ ही डीपीआर के हिसाब से केंद्र सरकार से बात होगी।

    सबसे बड़ी चुनौती है मांझी खड्ड

    इस प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी चुनौती मांझी खड्ड है। खड्ड पर लेंटल डालकर एयरपोर्ट निकलेगा। इसके चलते लागत बढ़ने की आशंका है। भूमि अधिग्रहण के लिए करीब 2 हजार करोड़ चाहिए थे, लेकिन अब करीब 3 हजार करोड़ तक भी बात जा सकती है। अंतिम रिपोर्ट में भूमि अधिग्रहण की लागत सर्किल रेट पर बनेगी या किसी और फॉर्मूले पर, इस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। फैमिली के दायरे को भी नए सिरे से परिभाषित किया जा रहा है।

    क्या बोले प्रधान सचिव वित्त एवं टूरिज्म देवेश कुमार

    प्रधान सचिव वित्त एवं टूरिज्म देवेश कुमार ने कहा कि गगल एयरपोर्ट विस्तार की फिजिबिलिटी रिपोर्ट सही नहीं पाई गई है। इसे एजेंसी को वापस लौटाया गया है और आईआईटी रुडक़ी से भी एक्सपर्ट ऑपिनियन ली जा रही है। इसके बाद ही डीपीआर पर फैसला होगा

    हवाई पट्टी को बढ़ाकर 3010 मीटर किया जाएगा

    गगल एयरपोर्ट को इंटरनेशनल कैटेगरी का बनाने का लक्ष्य है। यहां भूमि अधिग्रहण दो चरणों में से पूरा होगा। इसमें करीब 1200 से ज्यादा परिवार प्रभावित होंगे, जिन्हें कहीं ओर बसाया जाएगा। गगल एयरपोर्ट में हवाई पट्टी को 1376 मीटर से बढ़ाकर 3010 मीटर किया जाएगा। इसके बाद बोइंग और एयरबस जैसे बड़े जहाज यहां उतर पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल का दर्जा दिया है। इसी के तहत गगल एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News कांगड़ा समाचार हिमाचल हिमाचल प्रदेश
    Previous Articleसहौड़ा गांव में हुई जानवी चौधरी के गाने की शूटिंग
    Next Article फिलहाल रणजी और आईपीएल पर ध्यान, टीम इंडिया के लिए खेलना चाहता हूं: अर्पित
    admin

    Related Posts

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    चंबा

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    By ravinderAugust 30, 202602 Mins Read

    चंबा की बरौर पंचायत में जमीनी विवाद (Land Dispute) को लेकर दो परिवारों में खूनी…

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version