Close Menu
    What's Hot

    नानी के ₹ 22 लाख के गहने लेकर हुई फरार

    May 13, 2026

    पहली से शुरू होगा एंटी चिट्टा Mission का दूसरा चरण

    May 11, 2026

    9 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक Arrest

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • नानी के ₹ 22 लाख के गहने लेकर हुई फरार
    • पहली से शुरू होगा एंटी चिट्टा Mission का दूसरा चरण
    • 9 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक Arrest
    • सिर पर पत्थर से वार कर युवक का Murder, ढांक से गिराया शव
    • 1268 प्रतिबंधित Capsule/टैबलेट बरामद
    • इशिता सूद ने MA इंग्लिश में टॉप कर पाया गोल्ड मेडल
    • नगर परिषद कांगड़ा के वार्ड-8 का मतदान स्थान Change
    • 3.84 ग्राम चिट्टे के साथ कार सवार युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, May 14
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»नानी के ₹ 22 लाख के गहने लेकर हुई फरार
    कांगड़ा

    नानी के ₹ 22 लाख के गहने लेकर हुई फरार

    पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
    adminBy adminMay 13, 2026Updated:May 13, 2026123 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram
    Crime
    Crime

    कांगड़ा। जिले के लंबागांव क्षेत्र में एक महिला ₹ 22 लाख के गहने लेकर फरार हो गई है। आरोपी को नानी और मामी के घर से लाखों रुपये के गहने चोरी करने के लिए गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।

    आरोप है कि महिला (Wonan) ने बेहद चालाकी से दो अलग-अलग मौकों पर करीब 22 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। इतना ही नहीं, लंबे समय तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। जानकारी के अनुसार मामला पुलिस थाना लंबागांव के तहत आने वाले गांव सोल बनेहड़ का है।

    आरोपी महिला पिछले तीन महीनों के दौरान दो बार अपनी नानी के घर आई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि पहली बार महिला ने अपनी नानी के गहनों पर हाथ साफ किया। वहीं दूसरी बार उसने अपनी मामी के जेवर चोरी कर लिए। परिवार को इस बात का अंदाजा तक नहीं हुआ कि घर में मौजूद गहने धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं।

    वारदात का खुलासा उस समय हुआ, जब 2 मई को सास और बहू किसी पारिवारिक समारोह में जाने के लिए तैयार हो रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अलमारी में रखे गहने निकालने चाहे, लेकिन वे अपनी जगह पर नहीं मिले। पूरे घर में तलाश की गई तो लाखों रुपये के गहने गायब पाए गए। करीब 22 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

    परिजनों ने जब आपस में बातचीत कर घटनाक्रम को जोड़ना शुरू किया तो शक परिवार की दोहती पर गया। इसके बाद परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों से मिली सूचनाओं और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को दूसरे प्रदेश से पकड़ा और लंबागांव थाना लाई।

    पुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हरियाणा से एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि चोरी किए गए गहनों को ठिकाने लगाने में उसकी भूमिका हो सकती है। पुलिस पूरे नेटवर्क और चोरी के सामान की बरामदगी को लेकर जांच में जुटी हुई है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को जयसिंहपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी किए गए गहनों का कितना हिस्सा बरामद हुआ है और वारदात में किन-किन लोगों ने आरोपी की मदद की।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleपहली से शुरू होगा एंटी चिट्टा Mission का दूसरा चरण
    admin

    Related Posts

    पहली से शुरू होगा एंटी चिट्टा Mission का दूसरा चरण

    May 11, 2026

    9 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक Arrest

    May 10, 2026

    सिर पर पत्थर से वार कर युवक का Murder, ढांक से गिराया शव

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    कांगड़ा

    नानी के ₹ 22 लाख के गहने लेकर हुई फरार

    By adminMay 13, 20261233 Mins Read

    कांगड़ा। जिले के लंबागांव क्षेत्र में एक महिला ₹ 22 लाख के गहने लेकर फरार…

    पहली से शुरू होगा एंटी चिट्टा Mission का दूसरा चरण

    May 11, 2026

    9 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक Arrest

    May 10, 2026

    सिर पर पत्थर से वार कर युवक का Murder, ढांक से गिराया शव

    May 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    नानी के ₹ 22 लाख के गहने लेकर हुई फरार

    May 13, 2026

    पहली से शुरू होगा एंटी चिट्टा Mission का दूसरा चरण

    May 11, 2026

    9 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक Arrest

    May 10, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version