हमीरपुर। जिले के भोरंज उपमंडल में व्यक्ति (Man) का शव (Dead body) मिलने सनसनी फैल गई है। भोरंज की पंचायत जाहू के सुलगवान चौक पर शव मिला है। फिलहाल व्यक्ति की मौत कैसे हुई है, इसका पता नहीं चल सका है।

आसपास के लोगों ने शव देखा

पुलिस (Police) से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमृत लाल (45) पुत्र कांशी राम निवासी गांव धमरोल का सुलगवान में वर्षा शालिका (Rain shelter) के पास पड़ा था। आसपास के लोगों ने शव देखा। उन्होंने तुरंत इसके बारे में पुलिस को बताया। सूचना मिलने के बाद जाहू पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। मृतक दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। एसएचओ निर्मल सिंह ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Exit mobile version