Close Menu
    What's Hot

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    October 14, 2026

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • 46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार
    • Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
    • Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार
    • 11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)
    • शिक्षा-स्वास्थ्य State Government की सर्वोच्च प्राथमिकताएं
    • छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
    • CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 14
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»डॉ. सौरोवी को मिला ₹1.5 करोड़ का SPARC अनुसंधान अनुदान
    हमीरपुर

    डॉ. सौरोवी को मिला ₹1.5 करोड़ का SPARC अनुसंधान अनुदान

    एनआईटी हमीरपुर की संकाय सदस्य ने हासिल की उपलब्धि
    ravinderBy ravinderDecember 17, 2025154 Views2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    हमीरपुर। डॉ. सौरोवी दत्ता को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग संवर्धन योजना (SPARC) के तहत ₹1.5 करोड़ का प्रतिष्ठित अनुसंधान अनुदान मिला है। वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर के वास्तुकला विभाग की सहायक प्राध्यापक हैं। चंडीगढ़ की सरकारी आवासीय इमारतों में ऊर्जा दक्षता एवं तापीय आराम के लिए डीकॉलोनियल एवं सिमुलेशन-आधारित रेट्रोफिटिंग रणनीतियां” शीर्षक वाला यह शोध प्रोजेक्ट चंडीगढ़ की मौजूदा सरकारी आवासीय इमारतों की ऊर्जा दक्षता और जलवायु अनुकूलन क्षमता का अध्ययन करेगा।

    इस परियोजना में उन्नत कंप्यूटर-आधारित सिमुलेशन टूल्स के माध्यम से प्राकृतिक प्रकाश, तापीय विश्लेषण तथा इनडोर वायु गुणवत्ता का आकलन कर जलवायु-संवेदी एवं ऊर्जा-कुशल रेट्रोफिटिंग समाधान प्रस्तावित किए जाएंगे। इसमें डॉ. नंद कुमार (एमएनआईटी जयपुर), डॉ. फ़ैज़ अहमद सी (एसपीए विजयवाड़ा) तथा यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, यूके के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का सहयोग शामिल हैं, जो राष्ट्रीय एवं वैश्विक अकादमिक सहयोग को दर्शाता है।

    निदेशक एनआईटी हमीरपुर प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की सतत विकास एवं उच्च प्रभाव वाले अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वहीं कुलसचिव एनआईटी हमीरपुर डॉ. अर्चना संतोष नानोटी ने इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि इससे एनआईटी हमीरपुर की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और मजबूती मिलेगी।

    दो वर्ष की यह परियोजना जी-20 के तहत भारत की स्थिरता, हरित परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान सहयोग की प्राथमिकताओं के अनुरूप है और शहरी आवास के लिए ऊर्जा कुशल समाधान विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleविदेश में रोजगार के इच्छुक युवा (Youth) पहुंचे रोजगार मेले में
    Next Article पत्नी के Murder के दोषी को आजीवन कारावास
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    October 14, 2026

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,100
    Don't Miss
    बिलासपुर

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    By ravinderOctober 14, 202611 Min Read

    बिलासपुर पुलिस ने 46.39 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के अमृतसर (Amritsar) जिले के पांच…

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    October 14, 2026

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version