नूरपुर पुलिस (Police) ने चरस तस्करी मामले (Case) में चंबा का एक और आरोपी गिरफ्तार (Arrest) किया है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को यह सफलता मिली है। थाना रैहन में दर्ज एफआईआर संख्या 41/26 दिनांक 13 अप्रैल 2026, धारा 20, 25 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने मामले की बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए चौथे आरोपी को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार (24) निवासी गांव कुंडल तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में घटना के दिन ही रोबिन और यूसुफ दोनों निवासी जिला चंबा को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से 1 किलो 210 ग्राम चरस बरामद हुई थी।

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तीसरे आरोपी शुक्रदीन को भी गिरफ्तार किया था। अब तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर संजय कुमार की गिरफ्तारी कर मामले में चौथी बड़ी सफलता हासिल की गई है। नूरपुर पुलिस का कहना है कि नशे के नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का क्रम आगे भी जारी रहेगा।

Leave A Reply

Exit mobile version