ललित औजला। श्री नयना देवी
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में हिंदू संगठनों ने मंदिर न्यास में हुई कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर सोमवार को बस अड्डे से लेकर मंदिर तक आक्रोश रैली निकाली। इसमें कई हिंदू संगठनों ने भाग लिया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें सूचना के अधिकार के माध्यम से मिली जानकारी से पता चला है कि मंदिर न्यास में हुई पदोन्नतियां गलत हैं। इसकी शिकायत उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर से की थी, जिस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते हिंदू संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली है। उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत उच्च न्यायालय तक करेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए पैसों का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और शिवसेना हिमाचल के प्रमुख शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि वे जल्द मंदिर मुक्त अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं, ताकि मंदिरों को सरकार से मुक्त करवाया जा सके।
Breaking News
- Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी
- 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार
- Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत
- चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
- 175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest
- बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर
- Forest Economy की ₹22,600 करोड़ की क्षमता का होगा दोहन
- Duty के दौरान कांगड़ा के वीर जवान का निधन
Tuesday, September 1
