धर्मशाला। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर (Good news) है। सिस इंडिया लिमिटेड ने सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 200 पद (Post) क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए हैं। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने कहा है कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता (Qualification) दसवीं पास है। वहीं आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच है। इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र होंगे।
कंपना सुरक्षा गार्ड के लिए चयनित उम्मीदवारों को 15 से 17 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देगी। सुपरिवाइजर के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महिने 19500 से 22000 रुपये मिलेंगे। इच्छुक युवक अपने मूल प्रमाण पत्रों और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 11 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय लंबागांव, 12 को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 13 को उप रोजगार कार्यालय धर्मशाला, 14 को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा, 16 को इंदौरा और 18 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय देहरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर कंपनी के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार के लिए यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98168-13693 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विभागीय साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक युवक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले अपनी ई-मेल या मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।
Breaking News
- विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money
- Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त
- स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत
- HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
- बीरता में कबाड़ की Shop से 196.02 ग्राम चरस बरामद
- किशाऊ विद्युत परियोजना के MOU पर हुए हस्ताक्षर
- 1.813 किलो चरस के साथ 6 युवक गिरफ्तार (Arrest)
- Accident : मां बगलामुखी मंदिर के हवन कुंड में गिरा श्रद्धालु, झुलसा
Tuesday, September 22
