बाल विकास परियोजना कार्यालय (Office) कांगड़ा आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में 31 पद (Posts) भरेगा। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 16 पद (जमानाबाद, अंसोली -2, पटराकर, खास तियारा, तरसुह, डूगा बाजार, बाल्मीकि मोहल्ला -1, गाहलियां-1, बांध-1, रसूह, चेलियां, चकवन लंज,पठियार, बासी, लोअर चतरेटा व मैरा-1), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 5 पद ( घुरकड़ी कंजेहड, कंदरेहड़, इच्छी, त्रियांगु एवं सननी) और क्रैच कार्यकर्ता के 5 पद (एसडीएम कोर्ट, अपर बीरता, मटौर -1, पुराना कांगड़ा -2 , कंदरेहड़-2) सहायिका के 4 पद (एसडीएम कोर्ट, अपर वीरता,पुराना कांगड़ा-2, कंदरेहड-2) भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
अपर राजियाना-3 में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद भर जाना है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में 10 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में प्रस्तुत कर सकते हैं। साक्षात्कार 18 जुलाई को बाल विकास परियोजना कार्यालय कांगड़ा में सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा। सह क्रैच केंद्र के लिए आवेदन 15 जुलाई शाम 5:00 बजे तक कर सकते हैं।
अपर रजियाना के 1 पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2026 रखी गई है। इसके लिए साक्षात्कार 17 जुलाई 2 को होगा। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के बारे में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में संपर्क कर सकते हैं।

