Close Menu
    What's Hot

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    September 21, 2026

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money
    • Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त
    • स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत
    • HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
    • बीरता में कबाड़ की Shop से 196.02 ग्राम चरस बरामद
    • किशाऊ विद्युत परियोजना के MOU पर हुए हस्ताक्षर
    • 1.813 किलो चरस के साथ 6 युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • Accident : मां बगलामुखी मंदिर के हवन कुंड में गिरा श्रद्धालु, झुलसा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 22
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»राजनीति»CM बोले-अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट
    राजनीति

    CM बोले-अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में की नुक्कड़ सभाएं
    adminBy adminJuly 5, 2024225 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    देहरा। अहंकार में होशियार सिंह की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। अब देहरा का भाग्योदय होगा। यह बात सीएम (CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव (Election) प्रचार के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने लगभग अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में 28000 से अधिक सरकारी नौकरियां निकाली हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें शिक्षा विभाग में अध्यापकों के 5291 पद, जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों में दस हज़ार पद, वन विभाग में वन मित्रों के 2061 पद, स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों में 1450 पद, पटवारियों के 874 पद, पुलिस कांस्टेबलों के 1226 पद शामिल हैं।

    भर्तियों में मैरिट एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे

    उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में केवल 20000 नौकरियां ही सरकारी क्षेत्र में निकालीं, जिनमें से ज्यादातर कानूनी दांव-पेच में फंस गई थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है और सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में एक वर्ष की छूट प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत व्यापक प्रारंभिक बाल्य देखभाल और शिक्षा कार्यक्रम आरंभ करने के लिए 6297 प्रारंभिक देखभाल और शिक्षा ट्यूटर की भर्ती को हरी झंडी दी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारी क्षेत्र में और अधिक नौकरियां निकाली जाएंगी तथा भर्तियों में मैरिट एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

    भाजपा के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी गिरावट आई

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी गिरावट आई है और गुणात्मक शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश देशभर में 18वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार राज्य में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयासरत है। स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में अनेकों कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ही विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोल रही है, जहां पर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

    होशियार सिंह ने विधायक पद को बेचा

    भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक होशियार सिंह पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी अपनी विधायकी से यूं ही इस्तीफा नहीं देता। उन्होंने कहा कि अहंकार और पैसे के लालच में होशियार सिंह ने जनभावनाओं का सौदा कर अपने विधायक पद को बेचा है। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ निर्दलीय विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब देहरा में भरपूर विकास होगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। देहरा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा एसई (लोक निर्माण विभाग) का कार्यालय भी खोला जाएगा, जिसकी अधिसूचना चुनाव के बाद जारी की जाएगी।

    कांग्रेस सरकार ने राज्य के संसाधनों की लूट को बंद करने के किए प्रयास

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही कांग्रेस सरकार ने राज्य के संसाधनों की लूट को बंद करने के लिए प्रयास किए। एक वर्ष में ही 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये पेंशन प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत अब तक तीन किस्तों के 4500 रुपये वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई एस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के अंतर्गत गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज की दर पर 20 लाख रुपये का कर्ज उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अनाथ बच्चों की देखभाल तथा उनकी शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आरंभ की है और चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं के 27 वर्ष के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च भी राज्य सरकार ही वहन कर रही है।

    प्राकृतिक खेती से पैदा होने वाले गेहूं को 40 व मक्की को 30 रुपये प्रति किलो खरीदेंगे

    गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है और प्राकृतिक खेती से पैदा होने वाले गेहूं को 40 रुपये तथा मक्की को 30 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल तथा विधायक भुवनेश्वर गौड़, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleCM सुक्खू झूठ की गारंटी देने में माहिर
    Next Article भाजपा को वोट और Kamlesh को शगुन देकर ससुराल विदा करें
    admin

    Related Posts

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    September 21, 2026

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    शिमला

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    By ravinderSeptember 21, 202603 Mins Read

    शिमला। सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले…

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026

    HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    September 21, 2026

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version