Close Menu
    What's Hot

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
    • सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
    • मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
    • दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
    • ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
    • पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
    • युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया Share
    • चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, June 1
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»खेल»वर्षा बाधित मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया
    खेल

    वर्षा बाधित मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया

    adminBy adminDecember 13, 2023Updated:December 13, 2023259 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    गकेबरहा। यहां के सेंट जॉर्ज पार्क में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला गया। इस वर्षा बाधित मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

    भारत ने 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए

    भारत ने पहले खेलते हुए 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए। इस मैच में रिंकू सिंह (68 नाबाद) और सूर्य कुमार यादव (56) ने शानदार पारी खेली। 20वें ओवर में बारिश के कारण खेल रुक गया। बारिश रुकने के बाद मैच फिर शुरू हुआ, मगर ओवरों की संख्या 15 कर दी गई। इसमें दक्षिण अफ्रीका को 152 रन का लक्ष्य मिला। दक्षिण अफ्रीका ने इस लक्ष्य को सात गेंदें शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से रीजा हेंड्रिक्स (49) और एडन मारक्रम (30) की तूफानी पारी खेली।

    भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही

    बीच के ओवरों में मो. सिराज (दो विकेट) के अलावा मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लेकर भारत को मैच में वापस लाने की कोशिश की, मगर डेविड मिलर (17), ट्रिस्टन स्टब्स (14 नाबाद) और एंडिले फेहुक्वायो (10 नाबाद) ने शानदार फिनिश करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। इससे पूर्व टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

    ओपनर यशस्वी और शुभमन बगैर खाता खोले आउट हुए

    ओपनर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पहले दो ओवर में बगैर खाता खोले आउट हो गए। सूर्य कुमार यादव ने तिलक वर्मा (29) के साथ तेजी से 55 रन जोड़े। इस बीच वर्मा जेराल्ड कट्जी की गेंद को कट करने के प्रयास में डीप थर्ड मैन पर खड़े खिलाड़ी को कैच दे बैठे। इसके बाद रिंकू सिंह ने मैदान पर आते ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर प्रहार शुरू कर दिया। सूर्य और रिंकू के आक्रमण से सकते में आई मेजबान टीम के कप्तान एडन मारक्रम ने अपने गेंदबाजों को बदलना शुरू किया। हालांकि उन्हें सफलता 14वें ओवर में मिली, जब तबरेज शम्सी की गेंद को लांग ऑफ के ऊपर मारने के प्रयास में सूर्य कुमार आउट हो गए। सूर्य ने 36 गेंदों की पारी में तीन छक्के और पांच चौके लगाए। कप्तान के आउट होने के बाद रिंकू ने अर्धशतक पूरा किया।

    जेराल्ड ने लगातार दो गेंदों पर जडेजा व अर्शदीप के लिए विकेट

    इस बीच भारत को जितेश शर्मा (1), रविंद्र जडेजा (19) और अर्शदीप सिंह (0) के रूप में तीन झटके लगे। जेराल्ड कट्जी ने लगातार दो गेंदों पर जडेजा और अर्शदीप के विकेट लिए। भारतीय पारी की तीन गेंदें बची थीं कि बारिश ने के कारण खेल रोक दिया गया। रिंकू तब तक अपनी नाबाद पारी में नौ चौके और दो छक्के लगा चुके थे।

    यह भी पढ़े: भजन लाल बने राजस्थान के सीएम, दीया कुमारी और प्रेम चंद डिप्टी सीएम

    Featured samachar himachal Top News समाचार हिमाचल
    Previous Articleभजन लाल बने राजस्थान के सीएम, दीया कुमारी और प्रेम चंद डिप्टी सीएम
    Next Article संसद की सुरक्षा में हुई चूक, लोकसभा में घुसे दो युवकों ने खोले टियर गैस के कैनिस्टर
    admin

    Related Posts

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    सिरमौर

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    By ravinderMay 29, 202612 Mins Read

    नाहन। स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे (Child) की मौत (Death) हो गई…

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version