कांगड़ा। उपमंडल कांगड़ा में पटाखे बेचने के लिए स्थान चिन्हित कर दिए गए हैं। एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने लोगों को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान कांगड़ा उपमंडल में प्रशासन ने पटाखे बचने के लिए स्थान नगर परिषद मैदान कांगड़ा, हर हर महादेव मैदान नजदीक ग्राम पंचायत भवन गगल, गाहलियां मैदान नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंज और मैदान नजदीक पटवार भवन हारचक्कियां चिन्हित किए गए हैं। नगर परिषद मैदान कांगड़ा, हर हर महादेव मैदान नजदीक ग्राम पंचायत भवन गगल में पटाखे बेचने के लिए अनुमति के लिए आवेदन 9 नवंबर तक किसी भी कार्य दिवस पर उपमंडल अधिकारी कांगड़ा के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा है कि केवल ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति होगी। चिन्हित स्थानों पर पटाखों को बेचने की अनुमति सुबह 10 से रात 8 बजे तक होगी। दिवाली वाले दिन पटाखों को चलाने के लिए रात 8 से रात 10 बजे तक का समय रहेगा।
Breaking News
- चोरी के आरोप में किरायेदार Arrest
- स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
- सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
- मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
- दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
- ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
- पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
- युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया Share
Tuesday, June 2

