एएम नाथ। चंबा
सात दिवसीय चंबा मिंजर महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समापन समारोह पर अखंड चंडी महल से मंजरी बाग तक निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। इसके बाद रावी नदी में मिंजर बहाई गई।
मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों, नाट्य दलों, बजंतरियों, पुलिस व गृह रक्षक बैंड और पर्यटकों के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने लाल कपड़े में बंधे नारियल, सिक्के और फल इत्यादि से तैयार मिंजर रावी नदी में बहाई।

इससे पूर्व सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक चंबा चौगान में कुश्ती मुकाबले देखे और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी तथा ठाकुर सिंह भरमौरी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित भरमौरी, उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन, जन प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए।