मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में कार (Car) के पुल से नीचे गिरने से होम गार्ड (Home Guard) जवान की मौत हो गई है। हादसे (Accident) में डीएसपी (DSP) का गनमैन गंभीर रूप घायल (Injured) हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार हटली थाना क्षेत्र की जबोठी खड्ड के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।
इस दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। हादसे में होमगार्ड जवान जयपाल निवासी भद्रवाड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहे संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि संजय कुमार डीएसपी के गनमैन हैं और हादसे के समय अपनी निजी कार में सवार थे।
संजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

