नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर ने नशा तस्कर की ₹48.30 लाख की संपत्ति (Property) जब्त की है। एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस (Police) ने नशा तस्करी के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।
पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आरोपी शमशेर सिंह निवासी वार्ड-9 डमटाल तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा की संपत्ति एनडीपीएस (NDPS) एक्ट (Act) के प्रावधानों के तहत जब्त की गई है। जिला पुलिस नूरपुर के एडिशनल एसपी डीसी वर्मा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 68-I(1) एवं 68-I(3) के अंतर्गत पारित आदेश के अनुसार आरोपी की संपत्ति सभी प्रकार के भारों से मुक्त करते हुए जब्त की गई है।
इसमें आवासीय भवन एवं धनराशि सहित शामिल है। इस कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस थाना डमटाल ने आरोपी शमशेर सिंह को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-U के अंतर्गत आदेश विधिवत तामील करवाया गया। इसके तहत आरोपी को जब्त संपत्ति का कब्जा संबंधित विभाग को सौंपने के दिशा दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण और नशा तस्करी के पूर्ण उन्मूलन के लिए नूरपुर पुलिस प्रतिबद्ध है।

