बिलासपुर जिले के थाना घुमारवीं के तहत पड़ते कंदरौर क्षेत्र के नाल्टी गांव से दुःखद (Sad) खबर (News) आमने आई है। यहां दूसरी मंजिल की छत से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत (Death) हो गई। हादसे (Accident) के बाद क्षेत्र में शोक जी लहर दौड़ गई है।
मृतक बच्चे की शिनाख्त राहुल पुत्र हरद्वारी निवासी तहसील एवं जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरद्वारी अपने परिवार के साथ नाल्टी गांव में रह रहे हैं। उनका बेटा घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।
गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
परिजनों ने इसे दुर्घटना बताया है और किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेजा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा है कि यह बेहद दुःखद है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उनको समझाएं कि उनकी किस हरकत या गतिविधि से क्या हो सकता है।

