शाहपुर। कुठार गांव में 225 ग्रामीणों ने निःशुल्क (Free) चिकित्सा (Medical) शिविर (Camp) का लाभ उठाया।
पल्स मेडिसिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (Hospital) शाहपुर ने कुठार गांव में सुविधा दी। इस शिविर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना था।
शिविर के दौरान अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने सामान्य रोगों की जांच, रक्तचाप एवं मधुमेह परीक्षण, शिशु रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग तथा स्वास्थ्य परामर्श निःशुल्क प्रदान किया गया। कुल 225 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और आवश्यकतानुसार दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।
इस अवसर पर पल्स मेडिसिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शाहपुर के प्रबंध निदेशक डॉ. रिपिन हीरा ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करते हैं। स्थानीय नागरिकों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
शिविर में चिकित्सकों, ग्राम पंचायत प्रधान की सक्रिय भागीदारी रही। इनके सामूहिक प्रयासों से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

