Close Menu
    What's Hot

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !
    • दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत
    • रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)
    • 1.120 किलो चिट्टे के साथ हरियाणा का युवक Arrest
    • घुमारवीं में Police ने एक दिन में पकड़ा 232 ग्राम चिट्टा
    • Minjar विसर्जन के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय मेले का समापन
    • 5 किलोग्राम पोस्त के साथ एक युवक (Youth) गिरफ्तार
    • महिला कांस्टेबल पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गोपी जैक्स पर FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 8
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»₹ 2.94 करोड़ से बनी निरीक्षण कुटीर का Inauguration
    कांगड़ा

    ₹ 2.94 करोड़ से बनी निरीक्षण कुटीर का Inauguration

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नगरोटा को दी सौगात
    adminBy adminJuly 27, 2025199 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    नगरोटा बगवां। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नगरोटा में रविवार को ₹ 2 करोड़ 94 लाख से बनी निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण (Inauguration) किया। उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के तहत विभिन्न योजनाओं पर 250 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है, ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सके।

    वह नगरोटा में विकास पुरुष स्व जीएस बाली की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जीएस बाली ने राज्य के विकास में अमूल्य योगदान दिया है। राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए अपने से संबंधित विभागों के आधुनिकीकरण के लिए पहल की है, जिसके चलते ही आज भी लोग जीएस बाली को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कांगड़ा जिले के लिए दो महत्वपूर्ण मध्यम सिंचाई परियोजनाओं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिला कांगड़ा के लगभग 160 गांवों को सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी, जिससे हजारों किसान लाभान्वित होंगे। कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित ‘‘सूखाहार मध्यम सिंचाई परियोजना’’ को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की तकनीकी सलाहकार समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना लगभग 219 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी। इस परियोजना के माध्यम से ज्वाली और शाहपुर विधानसभा क्षेत्रों के 45 गांवों की 2,186 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे लगभग 24,120 ग्रामीणों को सीधा लाभ होगा।

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना लागू की है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, ताकि हिमाचल को पूरे देश के एक मॉडल राज्य के रूप में विकसित किया जा सके।
    इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भी विकास पुरुष जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि जीएस बाली एक दूरदृष्टा नेता थे, जो हमेशा आम जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। इससे पहले पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने मुख्यातिथि का स्वागत कर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

    बाल मेला कमेटी की ओर से पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने 11 लाख का चेक सराज आपदा के लिए भेंट किया। इसके साथ ही डॉ. बरमानी ने एक लाख और कांगड़ा के पुजारियों ने 51 हजार का चेक उपमुख्यमंत्री को आपदा के लिए भेंट किया।

    कार्यक्रम में विधायक विवेक शर्मा, केसीसीबी के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व विधायक अजय महाजन, लघु बचत बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश कराड, परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व में प्रत्याशी रहे पुष्पिंद्र वर्मा, सहकारी बैक के अध्यक्ष संजय चौहान सहित विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleनगरोटा College में ₹ 5 करोड़ से बनेगा कन्या छात्रावास
    Next Article Cabinet decision: आपदा प्रभावितों के लिए राहत पैकेज
    admin

    Related Posts

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    देश

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    By ravinderAugust 7, 202602 Mins Read

    अल्मोड़ा। देश के पहले पर्सनल फ्लाइंग (Flying) व्हीकल (Vehical) के शुरुआती परीक्षण (Test) की सफलता…

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026

    1.120 किलो चिट्टे के साथ हरियाणा का युवक Arrest

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version