शाहपुर। रैत शिक्षा खंड की ब्लॉक स्तर की अंडर 12 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी में शाहपुर जोन की लड़कियों ने दरिणी जोन की लड़कियों को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। खो-खो में दरिणी जोन की लड़कियों ने रैत जोन को हरा खिताब जीता।

खो-खो में दरिणी जोन के लड़कों ने रैत को फाइनल में पटकनी दी। शतरंज में लड़कों में लड़वाड़ा विजेता, उपविजेता शाहपुर और शतरंज लड़कियों में लडवाड़ा विजेता व उपविजेता दरिणी जोन रहा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर बच्चों की हौसला अफजाई की। उन्होंने शिक्षकों को सफल आयोजन के बधाई भी दी।

इस अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अनु सैनी ने मुख्याथिति का स्वागत किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी देवी, रीना पठानिया, खंड महिला कांग्रेस शाहपुर की उपाध्यक्ष एवं लाड़ली फाउंडेशन की जिला उपाध्यक्ष, दलजीत पठानिया केंद्र मुख्य शिक्षक कांगड़ा खंड के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Exit mobile version