राकेश सोनी। नादौन
डीएवी
विद्यालय भडोली में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की स्मृति में चल रहा अंतरसदनीय खेल सप्ताह का संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने की। खेल सप्ताह में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए बैडमिंटन, चैस, बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने कहा कि हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं करवा कर खेल के उनको श्रद्धांजलि दी गई। प्रतियोगिता को जूनियर व सीनियर दो वर्गों में विभाजित किया गया था।बास्केटबॉल जूनियर लड़कों के वर्ग में गांधी सदन विजेता व सुभाष उपविजेता रहा। सीनियर वर्ग से नेहरू सदन विजेता और पटेल उपविजेता रहा।

वहीं जूनियर लड़कियों के वर्ग से गांधी सदन विजेता एवं नेहरू उपविजेता रहा। सीनियर वर्ग में गांधी सदन विजेता और सुभाष उपविजेता रहा। जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अन्वी शर्मा और निशांत को बास्केटबॉल में मिला। सीनियर बैडमिंटन लड़कियों के वर्ग से सुभाष सदन विजेता और पटेल उपविजेता रहा। बैडमिंटन जूनियर लडकियों के वर्ग में गांधी विजेता और सुभाष उपविजेता रहा।

जूनियर लड़कों के वर्ग से सुभाष विजेता और पटेल उपविजेता रहा। वहीं सीनियर वर्ग में नेहरू विजेता और गांधी उपविजेता रहा। शतरंज सीनियर वर्ग में सुभाष विजेता और नेहरू उपविजेता रहा। वहीं जूनियर वर्ग में पटेल विजेता और सुभाष उपविजेता रहा। अंत में प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को इनाम बांटे।

Exit mobile version