श्री नयना देवी। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में सोमवार को माता की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन किए। इनमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी भी शामिल रहीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने परिवार सहित मंदिर में पूजा-अर्चना की और कुल देवी माता नयना देवी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने पोते के मुंडन संस्कार के साथ हवन यज्ञ, कन्या और ब्राह्मण पूजन किया। केंद्रीय मंत्री जब मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे तो उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि वे श्रद्धालुओं को न रोकें। मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल और मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने उन्हें माता की चुनरी और फोटो भेंट की। केंद्रीय मंत्री के साथ विधायक रणधीर शर्मा, विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग और भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा भी मौजूद थे।
Breaking News
- Gagal Airport के विस्तार के लिए ₹ 460 करोड़ किए जारी
- Antibiotic दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग पर दिया जोर
- Cabinet Dicision : अब आग से क्षतिग्रस्त घर के लिए मिलेंगे ₹7 लाख
- पालमपुर की टीम ने जीती Cricket प्रतियोगिता
- प्रदेश शिक्षा के National सूचकांक में 5वें स्थान पर
- नगरोटा बगवां के पायलट (Pilot) नमन सयाल शहीद
- Marriage के नाम पर ठगी केस में हो रहे नए-नए खुलासे
- Art&Craft प्रदर्शनी रही आकर्षण का मुख्य केंद्र
Friday, November 28

