सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर क्षेत्र के पास एक गांव में नाबालिग बच्ची (11) से गैंगरेप किया गया है। इसमें आरोपियों ने निर्भया केस की तरह हैवानियत की हद पार की हैं।

उन्होंने दुष्कर्म के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। बच्ची को मैहर के सिविल अस्पताल जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रीवा के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। मामले में मंदिर में सेवा करने वाले 2 आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची वीरवार को घर के बाहर से लापता हो गई थी। उसने शुक्रवार को खून से लथपथ हालत में घर लौटने के बाद परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

Exit mobile version