उदयपुर। मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में भी भाजपा ने सबको चौका दिया है। यहां पहली बार विधायक बने भजन लाल (56) को सीएम बनाया गया है। इसी के साथ राजस्थान में 10 दिन से चल रहा सीएम को लेकर संशय समाप्त हो गया। भजन लाल शर्मा सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं।

उदयपुर में हुई भाजपा विधायक दल की पहली बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम ऐलान किया गया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया है। वहीं दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को डिप्टी सीएम चुना गया। शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को होगा। राजस्थान के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे।

भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने पेश किया। वासु देवनानी विधानसभा अध्यक्ष के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। भजन लाल शर्मा ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। इस दौरान उनके साथ राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: काव्य प्रतियोगिता में तमन्ना प्रथम और आस्था द्वितीय

Exit mobile version