ऊना। जिले के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के जिओ पेट्रोल पंप (Petrol pump) पर हुई लूट की वारदात का केस (Case) पुलिस ने सुलझा लिया है। इस संदर्भ में दो युवकों को पंजाब (Panjab) से गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। उनकी पहचान गढ़शंकर (होशियारपुर) निवासी मनप्रीत सिंह और नवांशहर के बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।
दोनों की पंजाब पुलिस को भी कई केसों में तलाश है। दोनों ड्रग्स और चिट्टे के आदी हैं। पुलिस के अनुसार इस केस में जांच के बाद और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाब पुलिस से संपर्क कर इन दोनों युवकों को पहचान कर गिरफ्तार कर किया है।
फिलहाल इनसे नकदी बरामद नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा है कि दोनों आरोपियों ने रात के करीब सवा तीन बजे पेट्रोल पंप पर हथियारों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। वह ₹ 60 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए थे।