ऊना। जिले अंब क्षेत्र के नेहरी नोरंगा में एक दिल दहला देने वाली वारदात में एक युवक की जान चली गई (Death) है। यहां 35 साल के युवक ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजीव कुमार पुत्र रानियां राम निवासी खुंडियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
वह अपने ससुराल में आया था। उसने घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर खुद को गोली मारी। जिस बंदूक से राजीव ने खुद को गोली मारी, वह उसके साले की है। बंदूक मृतक के शव के पास ही पड़ी मिली। मृतक बद्दी में कार्यरत था। इस वारदात के बार परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस हर एंगल से वारदात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है।