ऊना। भारी बारिश (Heavy rain) ने 12 लोगों की जान ले ली है। वहीं 3 लोग लापता (Missing) हो गए हैं। ऊना जिले में रविवार को कुदरत का कहर बरपा है। शनिवार से जारी बारिश से रविवार सुबह (Morning) ऊना शहर (City) जलमग्न हो गया। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में जलभराव की नौबत आ गई। सड़कें तालाब बन गईं।

बड़ा हादसा हिमाचल-पंजाब सीमा पर जेजों खड्ड में हुआ

इस बीच बड़ा हादसा हिमाचल-पंजाब सीमा पर जेजों खड्ड में हुआ। यहां एक कार बह गई। इसमें एक बच्चे समेत 12 लोग सवार थे। सभी ऊना जिले के गांव देहला के निवासी थे। यह परिवार शादी में भाग लेने गया था। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक बचाव दल ने 9 शव (Dead body) बरामद कर लिए थे। वहीं 2 लोग लापता थे।

बिहार निवासी दो सगी बहनों सहित चार लोग बहे

ऊना के औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में बारिश ने जमकर तबाही मचाई। लोगों के घरों व खेतों में पानी घुस गया। पेट्रोल पंप व कई प्रतिष्ठान जलमग्न हो गए। कुछ उद्योगों को काफी क्षतिग्रस्त पहुंची। यही नहीं, बिहार निवासी दो सगी बहनों सहित चार लोग बह भी गए। इन तीन लोगों की जान चली गई, जिनके शव मिल गए हैं। एक लापता बताया जा रहा है।

Comments are closed.

Exit mobile version