नाहन। सिरमौर पुलिस ( Police) ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। वहीं तीसरा मौके से फरार हो गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेहड़ेवाला रोड पांवटा साहिब के पास बाइक नंबर HP17E-5518 में तीन युवक सवार हैं। वे तीनों काफी समय से पांवटा साहिब में मादक पदार्थ अफीम बेचने का काम कर रहे हैं। उनके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ हो सकता है।
इस सूचना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पहुंची। वहां पर पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगे, परंतु पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनमें से दो को पकड़ लिया।
आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह निवासी मकान नंबर 261 वार्ड-12 पांवटा साहिब और सूरज निवासी मकान नंबर 261 वार्ड-12 पांवटा साहिब के रूप में हुई। इनके कब्जे से नशे की खेप बरामद की गई है। एक युवक मौके से भागने में सफल हो गया, जिसका नाम हरपाल सिंह है।
इस संदर्भ में पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा ND&PS ACT में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

