नाहन। पावंटा साहिब में पुलिस (Police) ने 13.680 किलो चूरा पोस्त के साथ 3 व्यक्ति गिरफ्तार (Arrest) किए है। एक आरोपी पांवटा साहिब और दो हरियाणा के निवासी हैं। SIU नाहन की टीम (Team) ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त के दौरान जब रैनबैक्सी चौक के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति नसीम निवासी गांव पलहोड़ी तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर, उसमान निवासी गांव जाट्टोंवाला, तहसील छछरोली जिला यमुनानगर (हरियाणा) और अली अहमद निवासी गांव डारपर, तहसील छछरोली जिला यमुनानगर (हरियाणा) जो काफी समय से आपसी मिलीभगत से पांवटा साहिब व आसपास के क्षेत्र में चूरा पोस्त बेचते हैं, भारी मात्रा में नशे की खेप बाहरी राज्यों से लेकर आए हैं। वे अपनी-अपनी बाक्स के साथ भूपपुर के पास खड़े हैं।
इस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों के कब्जे से तलाशी के चूरा पोस्त बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब पुलिस में केस (Case) दर्ज किया गया है।

