Close Menu
    What's Hot

    छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त

    October 3, 2026

    CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की

    October 2, 2026

    परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
    • CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
    • परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • युवक पर लिव-इन रिलेशन के बाद Marriage से इंकार का आरोप
    • Car से ₹ 15 लाख का सामान चुराने के मामले दो युवक गिरफ्तार
    • किन्नर कैलाश यात्रा : बर्फबारी में फंसे 16 श्रद्धालु, 10 Guide
    • मन्नत के बाद लौटी बच्चे की आंखों की रोशनी, Family का दावा
    • रिकाउंटिंग में 37 Vote से हारी भारती ठाकुर 44 से जीतीं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 4
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»Students को सप्ताह में दो बार मिलेगा अतिरिक्त पौष्टिक आहार
    शिमला

    Students को सप्ताह में दो बार मिलेगा अतिरिक्त पौष्टिक आहार

    सरकार ने मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना में संशोधन को दी मंजूरी
    ravinderBy ravinderSeptember 23, 2026Updated:September 25, 20262 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। छात्रों (Students) को सप्ताह में दो बार अतिरिक्त पौष्टिक आहार मिलेगा। प्रदेश सरकार (State Government) ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) बाल पौष्टिक आहार योजना में संशोधन को मंजूरी दे दी है। बच्चों की पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की है।

    इसके तहत नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिड-डे-मील के साथ सप्ताह में दो बार अतिरिक्त पौष्टिक आहार (टॉप-अप) उपलब्ध करवाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों के पोषण को बेहतर बनाना है, ताकि उनका संतुलित विकास सुनिश्चित हो।

    इस पहल के तहत विद्यार्थियों को सप्ताह में दो बार बुधवार और शुक्रवार को, उनकी अथवा उनके अभिभावकों की पसंद के अनुसार उबला हुआ अंडा या ताजा फल, जिसमें केला अथवा सेब उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे पहले विद्यार्थियों को ये पौष्टिक वस्तुएं सप्ताह में एक बार प्रदान की जाती थीं। विद्यालय स्तर पर मिड-डे-मील प्रभारी शिक्षक, कुक-कम-हेल्पर्स की सहायता से यह सुनिश्चित करेंगे कि विद्यार्थियों को निर्धारित पौष्टिक आहार समय पर उपलब्ध हो।

    योजना की निगरानी प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, केंद्र मुख्य शिक्षकों, मुख्य शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन समितियों तथा अन्य संबंधित पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा की जाएगी। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों और स्कूल प्रबंधन समितियों के सहयोग से अतिरिक्त पौष्टिक आहार के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री विद्यालय स्तर पर स्थानीय बाजार से खरीदी जाएगी।

    योजना के लिए आवश्यक बजट विद्यार्थियों के दाखिले के आधार पर कोषागार माध्यम से ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (बीईईओ) को उपलब्ध करवाया जाएगा। बीईईओ अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों को विद्यार्थियों की संख्या और निर्धारित प्रति विद्यार्थी दर के आधार पर त्रैमासिक रूप से धनराशि जारी करेंगे। विद्यालय (School) अतिरिक्त पौष्टिक आहार पर होने वाले व्यय का अलग रिकॉर्ड रखेंगे। संबंधित बीईईओ को मासिक और त्रैमासिक व्यय विवरण प्रस्तुत करेंगे। बीईईओ समेकित रिपोर्ट (Report) संबंधित प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशकों को भेजेंगे, जो जिला-वार रिपोर्ट प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को प्रस्तुत करेंगे।

    बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अंडे और ताजे फलों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी और बच्चों को फल देने से पहले अच्छी तरह साफ किया जाएगा और अंडों को उचित रूप से उबालकर विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाया जाएगा। पौष्टिक आहार सामग्री की खरीद, भंडारण, तैयारी और वितरण के दौरान भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और समग्र कल्याण में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में दो बार दिया जाने वाला यह पौष्टिक टॉप-अप नियमित मिड-डे-मील का पूरक होगा तथा विद्यार्थियों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगा। इससे बच्चों के स्वस्थ शारीरिक विकास और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल की सफलता के लिए प्रभावी निगरानी, सामुदायिक सहभागिता और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleविधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money
    Next Article Police ने सुधेड़ खास में पकड़ा 5.92 ग्राम चिट्टा
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त

    October 3, 2026

    CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की

    October 2, 2026

    परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,146

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,100
    Don't Miss
    शिमला

    छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त

    By ravinderOctober 3, 202625 Mins Read

    शिमला। अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक (Teachers) नियुक्त होंगे। यह बात रामपुर…

    CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की

    October 2, 2026

    परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    October 1, 2026

    युवक पर लिव-इन रिलेशन के बाद Marriage से इंकार का आरोप

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त

    October 3, 2026

    CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की

    October 2, 2026

    परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    October 1, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,146
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version