Close Menu
    What's Hot

    चोरी के आरोप में किरायेदार Arrest

    June 1, 2026

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • चोरी के आरोप में किरायेदार Arrest
    • स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
    • सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
    • मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
    • दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
    • ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
    • पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
    • युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया Share
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, June 2
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»गेस्ट टीचर्स समेत विभिन्न विभागों में होगी भर्ती, कन्या विवाह आयु हुई 21 साल
    शिमला

    गेस्ट टीचर्स समेत विभिन्न विभागों में होगी भर्ती, कन्या विवाह आयु हुई 21 साल

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक
    adminBy adminJanuary 12, 2024120 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। इसमें शैक्षिक मानकों को बढ़ावा देने और अगली पीढ़ी को विकसित करने के लिए प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग में वार्षिक पीरियड आधार गेस्ट टीचर को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।

    इन पदों को भरने को मिली मंजूरी

    कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 40 पद और कनिष्ठ तकनीशियन (वर्क इंस्पेक्टर) के 25 पद, जल शक्ति विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के 20 पद, राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर, मंडी में विभिन्न श्रेणियों के 7 पद और सैनिक कल्याण विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 5 पद भरने को मंजूरी दी।

    इसके साथ 50 बेड क्षमता के नागरिक अस्पताल सुजानपुर को 100 बेड के नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने और यहां पर विभिन्न श्रेणियों के 35 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। कैबिनेट ने लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने, संबंधित नियमों और अधिनियमों में आवश्यक संशोधन करने को भी मंजूरी दी।

    ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की क्षमता बढ़ेगी

    बैठक में जिला कांगड़ा के ढगवार में 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के स्वचलित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से परामर्श सेवाओं के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित करने को मंजूरी की। इस संयंत्र की क्षमता 3 लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाई जा सकेगी।

    मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना-2023 को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की। इस योजना के तहत विधवा एवं एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

    इसके अलावा राज्य कर एवं आबकारी विभाग के पुनर्गठन को स्वीकृति प्रदान करते हुए आबकारी विंग और जीएसटी एवं संबद्ध कर विंग सृजित करने का फैसला लिया। कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश सद्भावना विरासत मामले संकल्प योजना-2023 के तृतीय चरण को 1 जनवरी, 2024 से 31 मार्च, 2024 तक बढ़ाने को स्वीकृति दी।

    हिमाचल प्रदेश फिल्म नीति-2024 को दी स्वीकृति

    राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने और निर्माताओं को सुविधाएं प्रदान करने के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश फिल्म नीति-2024 को स्वीकृति प्रदान की। इस नीति के तहत राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करने के दृष्टिगत एकल खिड़की तंत्र के माध्यम से एक फिल्म फेसिलिटेशन सेल स्थापित किया जाएगा। साथ ही इसके लिए एक समर्पित वैब पोर्टल भी तैयार किया जाएगा। बैठक में कुल्लू के नेचर पार्क मौहल से बिजली महादेव मंदिर तक रोपवे के विकास, संचालन और रखरखाव को भी स्वीकृति दी।

    पहली में दाखिले के लिए आयु सीमा में मिलेगी छूट

    कैबिनेट ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिला लेने के लिए आयु सीमा में छह माह की छूट देने का भी फैसला लिया। बैठक में मातृत्व लाभ अधिनियम-1962 के अंतर्गत शिक्षा विभाग में कार्यरत महिला कुक-सह हेल्पर को 180 दिन का मातृत्व अवकाश प्रदान करने को मंजूरी दी। यह लाभ दो से कम जीवित बच्चों वाली महिलाओं को ही देय होगा।

    Previous Articleगगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर 15 को होने वाली जन सुनवाई निरस्त
    Next Article संजय कुंडू को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का आदेश
    admin

    Related Posts

    चोरी के आरोप में किरायेदार Arrest

    June 1, 2026

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    कांगड़ा

    चोरी के आरोप में किरायेदार Arrest

    By ravinderJune 1, 202611 Min Read

    गगल (कागड़ा)। गगल पुलिस ने सोमवार को चोरी के आरोप में एक किरायेदार को गिरफ्तार…

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    चोरी के आरोप में किरायेदार Arrest

    June 1, 2026

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version