शिमला। प्रदेश में वीरवार को बारिश और बर्फबारी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हुई है। वहीं बारिश और बर्फबारी से शुष्क ठंड से भी निजात मिलेगी। यही नहीं, पर्यटन व्यवसाय के लिए भी यह मौसम शुभ संकेत लेकर आया है। प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम खराब रहेगा। शनिवार से मौसम साफ बताया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश के मध्यम एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

निचले क्षेत्रों में मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर निचले क्षेत्रों में बारिश हुई और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ गिरी। चंबा जिले के पांगी, भरमौर, तीसा, पौहलाणी माता मंदिर, डैनकुंड, लाहौल-स्पीति, शिमला, सिरमौर और कुल्लू जिले के ऊपरी क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है।