शिमला। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 18 से 25 सितंबर तक शिमला में होगा। इसमें 7 बैठकें होने की संभावना है। इसमें 1 दिन प्राइवेट मैंबर के लिए रखा जाएगा। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मानसून सत्र को बुलाए जाने को लेकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में भेंट की।
विधानसभा के इस सत्र में में बरसात से राज्य में हुए नुक्सान को लेकर चर्चा होगी। जिस तरह की जुबानी जंग केंद्रीय मदद को सत्तापक्ष और विपक्ष में चल रही है, उससे सत्र काफी हंगामेदार होने की आशंका है। गौर हो कि भारी बरसात से हुए नुक्सान के चलते विधानसभा का मानसून सत्र इस बार अगस्त की बजाय सितंबर में हो रहा है। इसको लेकर विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी सवाल उठाए हैं।