Close Menu
    What's Hot

    रिकाउंटिंग में 37 Vote से हारी भारती ठाकुर 44 से जीतीं

    September 25, 2026

    Police ने सुधेड़ खास में पकड़ा 5.92 ग्राम चिट्टा

    September 24, 2026

    Students को सप्ताह में दो बार मिलेगा अतिरिक्त पौष्टिक आहार

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • रिकाउंटिंग में 37 Vote से हारी भारती ठाकुर 44 से जीतीं
    • Police ने सुधेड़ खास में पकड़ा 5.92 ग्राम चिट्टा
    • Students को सप्ताह में दो बार मिलेगा अतिरिक्त पौष्टिक आहार
    • विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money
    • Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त
    • स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत
    • HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
    • बीरता में कबाड़ की Shop से 196.02 ग्राम चरस बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, September 25
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money
    शिमला

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    19 से 27 साल की उम्र तक लाभार्थियों को भी हर माह मिलेंगे ₹ 1,000
    ravinderBy ravinderSeptember 21, 2026Updated:September 25, 20264 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले 19 से 27 वर्ष की आयु के बच्चों को भी प्रतिमाह ₹ 1,000 पॉकेट मनी (Pocket Money) देने के निर्देश दिए। उन्होंने सोमवार को शिमला में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक (Meeting) की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों से कहा कि सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने विभाग की सभी योजनाओं के लिए एक एकीकृत पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके और पात्र लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    वर्तमान में इस योजना के तहत विधवा एवं एकल महिलाओं के 18 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी दी जा रही है। इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत प्रदेश सरकार वर्तमान में 21,292 लाभार्थियों को लाभ प्रदान कर रही है तथा वर्तमान वित्त वर्ष के लिए 40.29 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार (State Government) विधवा एवं एकल महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च वहन कर रही है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी बच्चा आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध करवा रही है। विभाग को इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के लाभार्थियों और चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के 50-50 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश में एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संसाधनों और समृद्धि का लाभ समाज के वंचित वर्गों को भी मिलना चाहिए और उन्हें उनका हक मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना की भी समीक्षा की। इस योजना के तहत प्रदेश के 11 जिलों में पौष्टिक आहार उपलब्ध करने की परिकल्पना की गई है। उन्होंने प्रदेश में नौ बाल देखभाल केन्द्र/संस्थान के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

    उन्होंने अधिकारियों को कांगड़ा जिले के लुथान में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय ग्राम परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाने और परियोजना को मई, 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

    बैठक में प्रधान सचिव एम. सुधा देवी, सचिव सीपी वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित, ईसोमसा के निदेशक सुमित खिमटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleSad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त
    Next Article Students को सप्ताह में दो बार मिलेगा अतिरिक्त पौष्टिक आहार
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    रिकाउंटिंग में 37 Vote से हारी भारती ठाकुर 44 से जीतीं

    September 25, 2026

    Police ने सुधेड़ खास में पकड़ा 5.92 ग्राम चिट्टा

    September 24, 2026

    Students को सप्ताह में दो बार मिलेगा अतिरिक्त पौष्टिक आहार

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,100
    Don't Miss
    चंबा

    रिकाउंटिंग में 37 Vote से हारी भारती ठाकुर 44 से जीतीं

    By ravinderSeptember 25, 202653 Mins Read

    चंबा। रिकाउंटिंग (Recounting) में 37 वोट (Vote) से हारी भारती ठाकुर 44 से जीत गई…

    Police ने सुधेड़ खास में पकड़ा 5.92 ग्राम चिट्टा

    September 24, 2026

    Students को सप्ताह में दो बार मिलेगा अतिरिक्त पौष्टिक आहार

    September 23, 2026

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    रिकाउंटिंग में 37 Vote से हारी भारती ठाकुर 44 से जीतीं

    September 25, 2026

    Police ने सुधेड़ खास में पकड़ा 5.92 ग्राम चिट्टा

    September 24, 2026

    Students को सप्ताह में दो बार मिलेगा अतिरिक्त पौष्टिक आहार

    September 23, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version