Close Menu
    What's Hot

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
    • सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
    • मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
    • दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
    • ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
    • पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
    • युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया Share
    • चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 30
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»CM सुक्खू ने आपदा प्रभावितों को ₹ 81 करोड़ की राहत राशि बांटी
    मंडी

    CM सुक्खू ने आपदा प्रभावितों को ₹ 81 करोड़ की राहत राशि बांटी

    मंडी के पड्डल मैदान में हुआ कार्यक्रम
    ravinderBy ravinderNovember 10, 2025192 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    मंडी। मुख्यमंत्री (CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhu) ने सोमवार को आपदा प्रभावितों को ₹ 81 करोड़ की राहत राशि बांटी। कार्यक्रम का आयोजन मंडी के पड्डल मैदान में हुआ। सीएम ने आपदा प्रभावित परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से 4,914 लाभार्थियों को 81.28 करोड़ रुपये की राहत राशि दी।

    पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1,513 लाभार्थियों को 7-7 लाख रुपये में से 4-4 लाख रुपये की पहली किस्त प्रदान की गई। इनमें से 781 लाभार्थी मंडी, 631 लाभार्थी कुल्लू और 101 लाभार्थी बिलासपुर जिले से संबंधित हैं। इसके अलावा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 3,401 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये दिए गए। राहत राशि प्राप्त करने वाले 1,547 लाभार्थी मंडी, 1,541 लाभार्थी कुल्लू और 313 लाभार्थी बिलासपुर जिले से संबंधित हैं।
    अब तक मंडी जिले के 4,375 प्रभावित परिवारों को 14.46 करोड़ रुपये की राहत सहायता दी जा चुकी है।

    प्रदेश सरकार (Government) मंडी में 72 करोड़ रुपये की लागत से 27 आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। इसके अतिरिक्त राज्य कार्यकारी समिति ने 18.84 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की पांच और परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। वहीं सात अतिरिक्त न्यूनीकरण परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मधु मांडव’ पहल का शुभारंभ भी किया। इसको मुख्य रूप से जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रभावित परिवारों को मधुमक्खी पालन को आजीविका के साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ मधुमक्खी पालन इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण और सहायता दी जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत उत्पादित शहद का विपणन ‘हिम ईरा मांडव’ ब्रांड नाम से किया जाएगा।
    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र के पंगलूर में बाढ़ में अपने माता-पिता को खोने वाली एक बच्ची निकिता को 7.95 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने निकिता के लिए 21 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि निकिता जैसी बेटियां अकेली नहीं हैं और प्रदेश सरकार इन बच्चियों के साथ खड़ी है।

    कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक चंद्र शेखर और अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रंगीला राम राव और प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जीवन ठाकुर, पवन ठाकुर, विजय पाल सिंह, लाल सिंह कौशल, जगदीश रेड्डी, चेत राम ठाकुर, नरेश चौहान, विवेक कुमार, महेश राज, चंपा ठाकुर और विजय कानव, उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleपारच्छु में Car दुर्घटनाग्रस्त; एक महिला की मौत, दूसरी घायल
    Next Article सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 विंड टरबाइन परियोजनाएं स्थापित करेगी Army
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    सिरमौर

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    By ravinderMay 29, 202612 Mins Read

    नाहन। स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे (Child) की मौत (Death) हो गई…

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version